BY
Yoganand Shrivastava
प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया
Uttarakhand उत्तराखंड में शुक्रवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। देहरादून जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में 24 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित किया। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Uttarakhand मौसम विभाग ने भारी बारिश, बर्फबारी और ठंड को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
अन्य जिलों में भी स्कूल बंद, पर्यटकों ने बर्फबारी का आनंद लिया
Uttarakhand टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में भी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, मसूरी, चकराता और अन्य उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सड़कें, पेड़ और घर सफेद चादर में लिपटे नजर आए। पर्यटकों ने इस बर्फबारी का आनंद लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।
Read this: Government Property Damage: गौठान में लगे सोलर पैनल जेसीबी से क्षतिग्रस्त, थाने में दर्ज हुई शिकायत





