,

Bokaro News: बालू तस्करी का खुलासा, सरकारी योजनाओं में भी चोरी का बालू इस्तेमाल, प्रशासन पर उठे सवाल

Bokaro News

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Bokaro News: बोकारो जिले में चल रहे भारत माला प्रोजेक्ट के सिक्स लेन सड़क निर्माण में एमजी इंफ्रा कंपनी प्रतिदिन खेतको स्थित दामोदर से 100-150 ट्रैक्टर बालू माफिया के जरिए सप्लाई करवा रही है। कैमरे में कैद वीडियो से यह स्पष्ट हो गया है कि बिना नंबर वाले ट्रैक्टर और वेट मशीन में बालू ले जाया जा रहा है।

Bokaro News: कंपनी और खनन विभाग की मिलीभगत का शक

एमजी इंफ्रा कंपनी और संबंधित विभाग बालू की चोरी से इनकार कर रहे हैं, लेकिन तस्वीर और वीडियो ने इसका सबूत दे दिया है। कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने कहा कि बालू दूसरे राज्य से लाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों का दावा है कि प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध बालू उठाया जा रहा है।

Bokaro News: ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि बिना नंबर वाले ट्रैक्टर रोज़ाना कंपनी में बालू पहुंचाते हैं। हादसे होने पर पुलिस और अधिकारी गाड़ी नंबर मांगते हैं, जबकि गाड़ी में नंबर ही नहीं होता। ग्रामीण चाहते हैं कि प्रशासन सख्त कदम उठाए और सरकार अपने राजस्व का हिस्सा वसूल करे।

Bokaro News: अवैध बालू से कंपनियों को भारी मुनाफा

Bokaro News

प्रत्येक ट्रैक्टर में लगभग 5 टन बालू लदा होता है। खेतको से 500 रुपये प्रति टन में बालू उठाया जाता है, जिसे माफिया 900 रुपये प्रति टन में कंपनी को बेचते हैं। प्रति टन 400 रुपये का लाभ माफिया और बड़े अधिकारियों को मैनेज करने के बाद भी बचता है।

Bokaro News: टेंडर और पंचायत आवंटन में देरी, माफिया का वर्चस्व

बोकारो जिले के 12 बालू घाटों में से केवल 6 का टेंडर होना था और 6 पंचायतों को आवंटित किए जाने थे। लेकिन टेंडर प्रक्रिया और पंचायत आवंटन में देरी के कारण बालू माफिया अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे हैं। खनन विभाग को भी डर है कि कंपनी फर्जी चालान जमा कर सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: UK-India cultural cooperation : यूके-भारत सांस्कृतिक सहयोग से झारखंड की आदिवासी विरासत को वैश्विक पहचान: सीएम

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण