,

Weather Update MP: मौसम का यू-टर्न, बादल-बूंदाबांदी के बाद कोहरा; 27 से मावठ की एंट्री

- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather Update MP

Weather Update MP: जनवरी के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रात की कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिली है, वहीं दिन में बादल और हल्की बूंदाबांदी का असर नजर आ रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जबकि शनिवार सुबह कई जिलों में कोहरा छाया रहा।

Weather Update MP: लो प्रेशर एरिया से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़ी ट्रफ के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आया है। इसी सिस्टम के असर से तापमान में गिरावट और बादल देखने को मिले।

इन जिलों में छाए रहे बादल

शुक्रवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। भोपाल में दोपहर बाद बादल छाने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई।

सुबह कोहरे का असर

शनिवार को बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन सुबह के समय ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

Weather Update MP: 26–27 जनवरी से फिर बारिश के आसार

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर सकता है। यह सिस्टम मजबूत बताया जा रहा है, जिसके असर से 27 जनवरी के आसपास एमपी के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच और मंदसौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Weather Update MP

दो दिन नहीं पड़ेगी तेज ठंड

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज ठंड का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है। शुक्रवार को सतना, नौगांव, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, श्योपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो और मलाजखंड में कोहरा देखा गया।

Weather Update MP: तापमान में बढ़ोतरी, कल्याणपुर सबसे ठंडा

गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर में तापमान 17 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। भोपाल में 17.4 डिग्री, इंदौर में 17.3 डिग्री, ग्वालियर में 13.5 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री और जबलपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस