,

Horoscope 24-01-2026: जानिए आज का राशिफल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Horoscope 24-01-2026

Horoscope 24-01-2026:

Horoscope 24-01-2026: मेष राशि

लंबे समय से अटके कार्यों में अब गति आएगी और व्यापार में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा। आय में बढ़ोतरी से दांपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। घर आए अतिथियों से रौनक बढ़ेगी, हालांकि खर्च थोड़ा अधिक रह सकता है।

Horoscope 24-01-2026

वृष राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी भी काम में दूसरों पर निर्भरता नुकसानदायक हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। संपत्ति से जुड़े मामलों में पिता की सलाह लाभकारी रहेगी, वहीं पारिवारिक मुद्दे फिर से उभर सकते हैं।

मिथुन राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और मनचाहे क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा और कानूनी मामलों में राहत के संकेत हैं। नया वाहन लेने या निवेश से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें।

कर्क राशि
मनोरंजन और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन लापरवाही से काम का दबाव बढ़ सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में दस्तावेजों पर विशेष ध्यान दें। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा।

Horoscope 24-01-2026: सिंह राशि

नई प्रॉपर्टी या किसी बड़े निर्णय के लिए दिन शुभ है और किए गए प्रयास सफल होंगे। सामाजिक गतिविधियों से सम्मान बढ़ेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें, विशेषकर पैरों से जुड़ी परेशानी उभर सकती है।

Horoscope 24-01-2026

कन्या राशि
वाणी में संयम रखें और किसी से भी बात सोच-समझकर करें। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की सलाह को महत्व दें, सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। कर्ज चुकाने का प्रयास सफल रहेगा, हालांकि मन में हल्की बेचैनी रह सकती है।

वृश्चिक राशि
धन में वृद्धि के योग हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी रखें और उधार देने से बचें।

Horoscope 24-01-2026: धनु राशि

सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, दिनचर्या में लापरवाही नुकसान दे सकती है। पारिवारिक संबंधों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। यात्रा या नौकरी से जुड़े कारणों से बाहर जाना पड़ सकता है।

Horoscope 24-01-2026

मकर राशि
खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है और आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और कामों में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि
मानसिक उलझनें रह सकती हैं और किसी से मतभेद होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने से भविष्य में लाभ मिलेगा, पैतृक संपत्ति से जुड़े संकेत भी हैं।

मीन राशि
दिन सकारात्मक रहेगा और संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और पारिवारिक मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अनुशासन बनाए रखना जरूरी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र