,

Rewa News : देव भूमि पचमठा में बीहर आरती से सनातन हो रहा मजबूत, लोग भी जुड़ रहे : डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rewa News

Rewa News : उप मुख्यमंत्री बीहर आरती कार्यक्रम में हुए शामिल

Rewa News : रीवा; अयोध्या धाम के श्री राममंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम श्रीराम दरबार परिवार द्वारा आयोजित रीवा की देवभूमि पचमठा में माँ बीहर आरती में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए तथा अपने उद्बोधन में कहा कि बीहर आरती के आयोजन से सनातन को दृढ़ता मिल रही है और लोगों को जोड़ने का कार्य भी हो रहा है। आज के ऐतिहासिक दिन में हम सभी साक्षी बन रहे हैं।

Rewa News

Rewa News : श्रीराम दरबार के सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति व सनातन को दृढ़ता प्रदान करते है। श्रीराम दरबार के सदस्य प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने बीहर आरती आरंभ की और अब यह दिव्य व भव्य तौर पर प्रतिदिन हो रही है। शंकराचार्य जी के देश को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य की पूर्ति में रामदरबार के सदस्य सफल हो रहे हैं। उन्होंने आरती स्थल के विस्तार के साथ ही हाई मास्क लाइट लगाये जाने सहित अन्य कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित रामदरबार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Rewa News

गौरतलब है कि रीवा का पचमठा (Panchmatha) धाम बीहर नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल है, जहाँ आदि गुरु शंकराचार्य ने समय व्यतीत किया था। यहाँ बीहर नदी के तट पर भव्य महाआरती (गंगा और सरयू की तर्ज पर) प्रतिदिन आयोजित होती है, जो आध्यात्मिक शांति और आकर्षण का केंद्र बन गई है। यहाँ का दृश्य बहुत मनमोहक होता है।

पचमठा और बीहर नदी के आसपास 27 करोड़ रुपये की लागत से सौन्दर्यीकरण परियोजना के अंतर्गत रिवरफ्रंट विकसित किया जा रहा है। यहां 21,000 दीये जलाने जैसी परंपराएं भी आयोजित की जाती हैं। यह स्थान रीवा की सांस्कृतिक और धार्मिक समृद्धि का प्रतीक है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता