Bemetara News 22 January : शराब भट्टी के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम, कांग्रेस नेताओं ने दिया समर्थन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara News 22 January

रिपोर्ट: संजू जैन

Bemetara News 22 January : बेमेतरा, जिले के सरदा क्षेत्र में प्रस्तावित नई शराब भट्टी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। लंबे समय से चल रहे विरोध के बावजूद जब प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने सरदा–लेंजवारा चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

ग्रामीणों के इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए मौके पर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष शुभम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bemetara News 22 January : स्कूल–आंगनबाड़ी के पास शराब दुकान खोलने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन मुख्य सड़क के किनारे शराब दुकान खोलने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित स्थल के आसपास स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और रिहायशी इलाका स्थित है, जिससे बच्चों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार प्रशासन और आबकारी विभाग को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकान को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया।

Bemetara News 22 January : चक्काजाम के दौरान जमकर नारेबाजी

चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। स्थानीय विधायक को लेकर भी ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय जनता याद आती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते।


ग्रामीणों ने बताया कि सरदा शराब भट्टी के मामले में विधायक से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Bemetara News 22 January : बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने प्रशासन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर जनविरोध के बावजूद यहां शराब दुकान खोली गई, तो आने वाले समय में इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों की आवाज को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ खड़ी है और उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Read More : सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari