डायल 112 पर सीएम को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी ने 26 जनवरी को लखनऊ पहुंचकर मोली मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और मामले की जानकारी एटीएस को दी। एटीएम ने बुधवार को सुबह साढ़े 8 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए बैरियर नंबर दो के चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि, आरोपी ने कॉल अपने ही नंबर से किया था। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और एटीएस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उसका फोन ट्रेस किया, लेकिन आखिरी लोकेशन अहलादपुर मिल रही थी। पुलिस की दो टीमें अहलादपुर पहुंची, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अनिल के नंबर की आईडी निकलवाई तो पता चला कि वह नवाबगंज की है। दो टीमें नवाबगंज के लिए रवाना हुई। उसके घर पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि वह घर पर नहीं रहता है। स्वजन ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता कि अनिल है कहां पर? इसके बाद वहां से भी टीमें आ गई और उसके फोन खुलने का इंतजार होने लगा। बुधवार सुबह जब अनिल ने अपना फोन खोला तो उसे गिरफ्तार किया। उसके साथ एक अन्य को भी पकड़ा है।





