WorldEconomicForum2026 ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव दावोस में निवेश, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के जरिए प्रदेश के विकास एजेंडे को वैश्विक मंच पर करेंगे साझा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
WorldEconomicForum2026

WorldEconomicForum2026 ; दावोस में मध्यप्रदेश के लिये वैश्विक साझेदारी का निर्णायक दिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दावोस प्रवास के दौरान वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के वैश्विक मंच पर प्रदेश की निवेश, नीति और उपलब्ध निवेश अवसरों को साझा करेंगे। साथ ही औद्योगिक निवेश, उन्नत तकनीक, पर्यटन, स्वास्थ्य, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और रक्षा उत्पादन जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में राज्य की तैयारियों, नीतिगत स्पष्टता और दीर्घकालिक विकास के विजन की विस्तार से जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण सेक्टर्स में अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ एमओयू होंगे।

WorldEconomicForum2026

WorldEconomicForum2026 नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उच्च स्तरीय संवादों में सहभागिता करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उच्च स्तरीय संवादों में सहभागिता करेंगे, जिनमें यूटिलिटी-स्केल ऊर्जा संक्रमण, निवेश जोखिम न्यूनीकरण और उप-राष्ट्रीय सरकारों की भूमिका पर केंद्रित सत्र शामिल हैं। इन संवादों के माध्यम से राज्य में ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं, निजी निवेश को प्रोत्साहन और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मध्यप्रदेश मॉडल को वैश्विक निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष रखा जाएगा।

WorldEconomicForum2026 टूरिज्म फोरम और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े वैश्विक प्रतिनिधियों के साथ संवाद

पर्यटन क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश की उभरती संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। ‘री-इमैजिनिंग टूरिज्म एट स्केल’ विषयक विशेष सत्र में संस्कृति, विरासत, नवाचार और कनेक्टिविटी के समन्वय से पर्यटन को आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के सशक्त माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति पर अंतर्राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी, एविएशन, टूरिज्म फोरम और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े वैश्विक प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा।

WorldEconomicForum2026
वैश्विक उद्योग नेतृत्व के साथ लक्षित वन-टू-वन बैठकें WorldEconomicForum2026

ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, एविएशन और उभरती तकनीकों से जुड़े वैश्विक उद्योग नेतृत्व के साथ लक्षित वन-टू-वन बैठकें होंगी। इन बैठकों का उद्देश्य मध्यप्रदेश में निवेश के ठोस अवसरों, दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही ‘इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश– ए स्ट्रेटेजिक इन्वेस्टमेंट हब’ सत्र के माध्यम से राज्य की औद्योगिक क्षमता, इंफ्रॉस्ट्रक्चर रेडीनेस और सेक्टर-फोकस्ड नीतियों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव औपचारिक सत्रों के साथ संवाद, उद्योग जगत के साथ राउंड टेबल चर्चाएं, नेटवर्किंग मीटिंग और वैश्विक राजनीतिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। समग्र रूप से दावोस का दौरा मध्यप्रदेश को निवेश, तकनीक और वैश्विक सहयोग के माध्यम से भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार करने की दिशा में निर्णायक पहल सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दावोस दौरा मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाने, अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी को सुदृढ़ करने और राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश एवं रोजगार सृजन के नये अवसर खोलने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर