Neha Kakkar : सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बवाल, नेहा कक्कड़ ने अफवाहों पर लगाई रोक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Neha Kakkar

क्रिप्टिक पोस्ट से शुरू हुई चर्चाएं

Neha Kakkar मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही थी। हालांकि यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में हटा लिया गया, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

पति और परिवार को लेकर दी साफ प्रतिक्रिया

Neha Kakkar अफवाहों के बीच नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि उनके मासूम पति रोहनप्रीत सिंह और परिवार को इस मामले में न घसीटा जाए। नेहा ने साफ शब्दों में कहा कि उनके जीवन में जो भी मजबूती और सफलता है, उसमें उनके परिवार का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी परेशानी कुछ हालात और सिस्टम से है, न कि पति या परिवार से।

भावुक पोस्ट को बताया अपनी गलती

Neha Kakkar नेहा कक्कड़ ने स्वीकार किया कि भावनाओं में आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना उनकी भूल थी। उन्होंने कहा कि अक्सर छोटी-सी बात को “राई का पहाड़” बना दिया जाता है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि आगे से वह अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक मंच पर साझा नहीं करेंगी और जल्द ही नए जोश के साथ अपने काम में वापसी करेंगी।

Read this: Moradabad: आवारा कुत्तों का कहर, 4 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत

Kailash Sarang Jayanti: कैलाश सारंग जयंती पर सेवा, सम्मान और संस्कारों का अनूठा संदेश

Kailash Sarang Jayanti: पुष्पांजलि एवं शरबत वितरण के माध्यम से मनाई गई