Gwalior : हजीरा मार्केट में ठेलों में आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

आग लगने की घटना

Gwalior : हजीरा इंटक मैदान की मार्केट में देर रात ठेलों में आग लगने की घटना घटी। आग ने देखते ही देखते 6-7 ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। इन ठेलों पर मुख्य रूप से चप्पल और जूते की दुकानें लगी हुई थीं।

दमकल की कार्रवाई और नुकसान

Gwalior सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। हालांकि, आग लगने तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से ठेला दुकानदारों में भारी आशंका और हड़कंप मच गया।

जांच और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

Gwalior प्रत्यक्षदर्शियों ने आग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटी है। घटना हजीरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Read this: Indore : मुस्कान डेयरी स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, प्रतिष्ठान हुआ सील