,

Dehli : गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 10 हजार खास मेहमानों को आमंत्रण

Dehli

परेड में शामिल होने वाले खास मेहमान

Dehli : गणतंत्र दिवस 2026 पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली 77वीं परेड में करीब 10,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमे किसान, मजदूर, वैज्ञानिक, स्टार्टअप इनोवेटर्स, महिला उद्यमी और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ये मेहमान अपने जीवनसाथी के साथ परेड का आनंद ले सकेंगे।

किस-किसे मिला न्योता

Dehli इन मेहमानों में शामिल हैं:

  • पैरा एथलीट्स, लाखपति दीदियां, स्ट्रीट वेंडर्स (पीएम स्वनिधि योजना के तहत)
  • असंगठित श्रमिक (पीएम श्रमयोगी मानधन योजना), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  • गंगा सफाई मिशन के जल योद्धा, माई भारत वॉलंटियर्स, NDMA कार्यकर्ता
  • उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लाभार्थी, खादी विकास योजना व महिला कोयर योजना से प्रशिक्षित महिला कारीगर
  • पीएम मुद्रा योजना से समर्थित महिला उद्यमी, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन के लाभार्थी
  • ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रतिभागी, जूनियर इंटरनेशनल ऑलंपियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स 2025 के विजेता

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन मेहमानों को आमंत्रित करने का मकसद उनके राष्ट्र-निर्माण में योगदान को सम्मानित करना और राष्ट्रीय घटनाओं में जन भागीदारी बढ़ाना है।

मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम और सुरक्षा

Dehli मेहमानों को कर्तव्य पथ पर प्रमुख स्थान पर बैठने की सुविधा दी गई है। परेड के अलावा उन्हें नेशनल वॉर मेमोरियल, पीएम संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा कराने का भी अवसर मिलेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली पुलिस ने तकनीक आधारित व्यापक इंतजाम किए हैं। बैठने की व्यवस्था इस बार भारतीय नदियों के नाम पर की गई है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट्स को ध्यान में रखते हुए आतंकवाद संबंधी खतरे के खिलाफ कड़ी सुरक्षा बरती गई है।

Read this: Indore : मुस्कान डेयरी स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, प्रतिष्ठान हुआ सील

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…