,

Maharashtra :सोलापुर–पुणे नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की मौत

Maharashtra

देवदर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा

Maharashtra महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सोलापुर–पुणे नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। पनवेल से अक्कलकोट देवदर्शन के लिए जा रहे लोगों की कार मोहोल क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

Maharashtra पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। तेज गति में चल रही कार पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे वाहन सीधे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घायल महिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Read this: Bareilly : घने कोहरे का कहर, हाईवे पर एक दर्जन वाहन टकराए, रोडवेज चालक की मौत

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…