,

Sheikhpura excise team attack: शेखपुरा में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

Sheikhpura excise team attack:

Sheikhpura excise team attack: शेखपुरा जिले में उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब टीम गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करों की पकड़ करने गई थी। हमले में विभाग के दो होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विभाग का वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Sheikhpura excise team attack:

Sheikhpura excise team attack: गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

घायलों में होमगार्ड जवान अरुण कुमार और सोनू कुमार शामिल हैं। घायल जवानों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरंगी बीघा गांव में अवैध शराब तस्करी का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक शराब तस्कर को शराब के साथ पकड़ लिया।

Sheikhpura excise team attack: ग्रामीणों ने किया पथराव, तस्कर को छुड़ा लिया

जब टीम पकड़े गए तस्कर को लेकर वापस लौट रही थी, तभी ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए और तस्कर को बलपूर्वक छुड़ा लिया गया। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Read Also: Dehli : निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह पकड़ा, 8 आरोपियों गिरफ्तार

घायलों को तुरंत इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी शराब तस्कर को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…