BY
Yoganand Shrivastava
घटना का पूरा मामला
Goa : गोवा के अरम्बोल और मोरजिम गांव में 14 और 15 जनवरी को दो रशियन महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मांड्रेम पुलिस ने इस मामले में रूसी नागरिक एलेक्सी लियोनोव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी को आरोपी ने मोरजिम में अपने कमरे में एलेना वानीवा (37) का चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। अगले दिन, 15 जनवरी को लियोनोव अरम्बोल गांव में अपनी दोस्त एलेना कास्थानोवा (37) से मिला और उसे बांधकर गला रेत दिया।

शव बरामद और जांच की स्थिति
Goa दोनों पीड़ितों के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। आरोपी को मांड्रेम पुलिस ने हिरासत में लिया है और मामले की जांच अभी जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी है और सुरक्षा अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।

गोवा में हाल ही में सुरक्षा मुद्दे
Goa इससे पहले दिसंबर 2025 में गोवा के नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में नियमों की अनदेखी और सुरक्षा की कमी सामने आई थी। दोनों घटनाओं ने राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Read this: Dehli: राष्ट्रपति भवन 21 से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद





