,

Prayagraj : माघ मेले में गोल्डन गूगल बाबा बने आकर्षण का केंद्र

Prayagraj

सोने-चांदी से सजा अनोखा स्वरूप

Prayagraj : चल रहे माघ मेले में इस बार गोल्डन गूगल बाबा श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण बनकर उभरे हैं। बाबा सिर से लेकर पांव तक सोने और चांदी के आभूषण धारण किए हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर मौजूद आभूषणों की कीमत करोड़ों रुपये में है। उनके गले में भारी हार, हाथों में कड़े, उंगलियों में अंगूठियां और रुद्राक्ष की मालाओं में जड़ा सोना लोगों को हैरान कर रहा है।

चांदी के बर्तन और विशेष संकल्प

Prayagraj गोल्डन गूगल बाबा का जीवन-शैली भी उतनी ही चर्चा में है। वे भोजन करने और पानी पीने के लिए केवल चांदी के बर्तनों का ही उपयोग करते हैं। पहले वे करीब साढ़े चार लाख रुपये की चांदी की चप्पलें पहनते थे, लेकिन अब उन्होंने एक धार्मिक संकल्प के तहत नंगे पांव चलने का निर्णय लिया है। बाबा का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत संकल्प और आस्था का प्रतीक है।

असली नाम, आस्था और पहचान

Prayagraj गोल्डन गूगल बाबा का असली नाम मनोज आनंद महाराज बताया जा रहा है और वे उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी हैं। वे करौली वाले बाबा के भक्त हैं और बीते करीब बीस वर्षों से सोने-चांदी के आभूषण धारण कर रहे हैं। बाबा का मानना है कि सोना शौर्य और परंपरा का प्रतीक है। माघ मेले में वे नियमित पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। श्रद्धालु उन्हें देखने के साथ-साथ उनके साथ तस्वीरें लेने को भी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Read this: Silver Price Hits All-Time High: चांदी ₹2.83 लाख प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर, 4 दिन में ₹40 हजार की तेजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…