,

Jalaun : बंबा किनारे बहती मिली सरकारी दवाएं, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jalaun

रिपोर्ट: अफजाल अहमद

बंबा किनारे दवाओं का ढेर मिलने से हड़कंप
Jalaun : जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र स्थित कदौरा नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बंबा किनारे पानी में बहती भारी मात्रा में सरकारी दवाएं देखी गईं। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की नजर दवाओं के ढेर पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप
Jalaun स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी दवाओं को स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा बंबा में फेंका गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी सीएमओ मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

जांच की मांग, दवाएं हटाने पर रोष
Jalaun ग्रामीणों का कहना है कि बाद में सीएमओ की ओर से कुछ कर्मचारियों को केवल खानापूर्ति के लिए दवाएं छुपाने के उद्देश्य से भेजा गया। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक दवाएं नहीं हटाने दी जाएंगी। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read this: Indore : एक ही प्लॉट के कई मालिक, क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल