MP Winter Season: मकर संक्रांति पर मौसम दोस्ताना, रातें ठंडी, दिन में खिलेगी धूप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Winter Season

MP Winter Season: मकर संक्रांति के दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत अधिकांश शहरों में दिन के समय धूप खिलेगी, हालांकि रात के तापमान में ठंड का असर बना रहेगा।

MP Winter Season: ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में ज्यादा ठंड

ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ सागर और रीवा संभाग में तेज ठंड का असर रहेगा। मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया और श्योपुर में सुबह के समय कोहरा बना रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

MP Winter Season

सुबह कई जिलों में रहा मध्यम कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 15 से अधिक जिलों में दृश्यता 2 से 4 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई।

पतंगबाजी के लिए रहेगा अनुकूल मौसम

मौसम साफ रहने से मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के शौकीनों के लिए अनुकूल माहौल रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

शीतलहर या कोल्ड डे का कोई अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कहीं भी शीतलहर या कोल्ड डे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में लोग पर्व को बिना किसी मौसमीय बाधा के मना सकेंगे।

MP Winter Season: ग्वालियर-चंबल रहा सबसे ठंडा इलाका

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बर्फीली हवाओं के कारण ग्वालियर, नौगांव, करौंदी और चित्रकूट सबसे ठंडे रहे। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, करौंदी में 4.7 डिग्री और नौगांव में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।

MP Winter Season

कोहरे से ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित

घने कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनशताब्दी और सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

15 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 2 से 3 दिन बाद मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना है।

MP Winter Season: जनवरी में ठंड रहती है चरम पर

विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर और जनवरी के महीने प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडे रहते हैं। उत्तर भारत से आने वाली सर्द हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस दौरान तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाती है।

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी