,

Lohri Celebration Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गोकाष्ठ लोहड़ी महोत्सव में हुए शामिल

Lohri Celebration Jaipur

By: Suman

Lohri Celebration Jaipur: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जयपुर में राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा एवं राजापार्क व्यापार मंडल द्वारा आयोजित गोकाष्ठ लोहड़ी महोत्सव में शामिल हुए।

लोहड़ी प्रज्वलित कर प्रदेश की समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच लोहड़ी को प्रज्वलित किया और प्रदेश की समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

लोहड़ी जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक

Lohri Celebration Jaipur

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि लोहड़ी जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

Lohri Celebration Jaipur: हर वर्ग उत्साह के साथ मनाता है लोकपर्व

उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व हर आयु वर्ग के लोगों को जोड़ता है और लोग इसे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक समरसता को बल मिलता है।

Lohri Celebration Jaipur

Lohri Celebration Jaipur: पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा के अध्यक्ष श्री रवि नय्यर, राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष श्री अजयपाल सिंह सहित पंजाबी समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…