,

Dhar :भोजशाला में मुक्ति सत्याग्रह तेज, बसंत पंचमी से पहले गूंजा वाग्देवी पुनर्स्थापना का संकल्प

Dhar

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत


हवन–पूजन और सुंदरकांड पाठ के साथ जारी रहा सत्याग्रह

Dhar धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को नियमित मुक्ति सत्याग्रह के तहत धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। हवन और पूजन के बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। बसंत पंचमी के समीप होने के कारण बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग भोजशाला की मुक्ति और मां वाग्देवी सरस्वती की पुनर्स्थापना के संकल्प के साथ सत्याग्रह में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भोजशाला के गर्भगृह में यह सत्याग्रह वर्ष 2003 से लगातार चल रहा है।


संतों की सहभागिता, एकजुट संघर्ष का आह्वान

Dhar आज के सत्याग्रह में उज्जैन से पहुंचे क्रांतिकारी संत डॉ. अवधेशपुरी महाराज और स्वास्तिक पीठाधीश्वर एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. विद्याश्री पुरी विशेष रूप से शामिल हुए। दोनों संतों ने भोजशाला परिसर का भ्रमण कर सत्याग्रह में भाग लिया। मीडिया से चर्चा में डॉ. अवधेशपुरी महाराज ने कहा कि भोजशाला प्राचीन काल में मां वाग्देवी सरस्वती का मंदिर और संस्कृत की पाठशाला रही है, जो ज्ञान और संस्कारों का प्रमुख केंद्र थी। उन्होंने समाज से जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।


अखंड ज्योत और वाग्देवी आगमन की कामना

Dhar सत्याग्रह में सहभागी डॉ. विद्याश्री पुरी ने भोजशाला में अखंड ज्योत प्रज्वलित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चौबीस घंटे अखंड ज्योत जलने से नकारात्मक ऊर्जा का अंत होगा और सभी बाधाएं दूर होने के बाद मां वाग्देवी सरस्वती का शीघ्र आगमन होगा। सत्याग्रह के समापन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर भोजशाला की मुक्ति का संकल्प दोहराया।

Read this: MP Cabinet Meeting 13 January : इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिए, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसे दी बड़ी सौगात ?

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…