MP News 11th January 2026: कृषक कल्याण वर्ष 2026 का भव्य शुभारंभ-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के समग्र कल्याण का लिया संकल्प

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP News 11th January 2026

MP News 11th January 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 11 जनवरी 2026 को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में घोषित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए यह वर्ष नई उम्मीदों और अवसरों का वर्ष होगा। किसान हमारे अन्नदाता हैं, जो अपने परिश्रम से देश और समाज का पोषण करते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी समृद्धि सुनिश्चित करना ही सरकार का मुख्य ध्येय है।

MP News 11th January 2026: समग्र कल्याण और आधुनिक कृषि के उपाय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी। आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई, भंडारण और बाजार तक बेहतर पहुंच के माध्यम से खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जाएगा। उन्होंने ई-विकास, वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान प्रणाली (विकास पोर्टल) का शुभारंभ किया। कृषक कल्याण वर्ष में किसानों की आय बढ़ाने, उनकी बेहतरी और खुशहाली के लिए लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

MP News 11th January 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने पूरा साल किसानों के कल्याण के लिए समर्पित किया है। सरकार बीते वर्षों की उपलब्धियों को और बढ़ाएगी। पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) नदी लिंक, केन-बेतवा लिंक और ताप्ती ग्राउंड वाटर रिचार्ज परियोजनाओं से 25 जिलों में 16 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि रकबा सिंचित होगा। तीन साल में 30 लाख किसानों के खेतों में सोलर पंप लगाए जाएंगे।

MP News 11th January 2026: कृषि उद्योग और नई योजनाएं

सरसों फसल को भी भावांतर योजना में शामिल किया जाएगा। कृषि आधारित उद्योगों में किसानों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं का सुदृढ़ीकरण और मंडियों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। माइक्रो इरीकेशन का दायरा बढ़ाया जाएगा। फसल नुकसानी का आधुनिक तकनीक से सर्वे होगा। प्रदेश में जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण योजना जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मुस्कान ही मध्यप्रदेश की समृद्धि का आधार है।

कृषि विकास, स्टार्टअप और नवाचार
कृषि आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। मेगा फूड पार्क, कृषि प्रसंस्करण क्लस्टर और लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ किए जाएंगे। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को मिशन मोड में बढ़ावा दिया जाएगा। ड्रॉप मोर क्रॉप 2.0, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, बायोगैस और हरित ऊर्जा से किसानों को ऊर्जा प्रदाता बनाया जाएगा। कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग और निर्यात पर विशेष फोकस रहेगा।

किसान कल्याण वर्ष के 10 संकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने, लागत घटाने और खेती को स्थायी बनाने के लिए 10 दिशात्मक मॉडल तैयार किए गए हैं। इनमें कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा निर्माण, ग्लोबल एग्री ब्रांडिंग, एग्री-हैकाथॉन, कृषि आधारित उद्योग और फूड प्रोसेसिंग यूनिट का विकास शामिल है। युवाओं को खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा और आधुनिक तकनीक को खेती-किसानी का अहम हिस्सा बनाया जाएगा।

कृषि प्रदर्शनी और कन्या पूजन
सम्मेलन स्थल पर कृषि विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। गौ माता पूजन और कन्या पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। 65 प्रकार के उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की।

MP News 11th January 2026

MP News 11th January 2026: सरकारी प्रतिनिधियों और किसानों की भागीदारी

कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सहित कई मंत्री एवं विधायक उपस्थित रहे। भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों से बड़ी संख्या में किसान भी सम्मेलन में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अन्नदाता मध्यप्रदेश के माथे का तिलक हैं और किसान की मुस्कान ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 के माध्यम से प्रदेश के सभी अन्नदाताओं की खुशहाली और समृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।

MP News 11th January 2026

किसानों के लिए कार्यक्रमों का कैलेंडर
फरवरी में कोदो-कुटकी बोनस वितरण, मार्च में प्राकृतिक खेती संगोष्ठी, मई में नर्मदापुरम का आम महोत्सव, अगस्त-सितंबर में एफपीओ कन्वेंशन और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यशालाएं, अक्टूबर-नवंबर में फूड फेस्टिवल और नरसिंहपुर में गन्ना महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Madhya pradesh : 1101 ट्रैक्टरों की भव्य रैली के साथ प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 की शुरुआत

यह किसान कल्याण वर्ष प्रदेश के कृषि विकास और किसानों के समग्र कल्याण का मील का पत्थर साबित होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के