,

Pratapgarh: मिशन कार व बार के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 37 नशेड़ी हिरासत में

Pratapgarh

Pratapgarh : पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 37 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सभी आरोपियों को थाना कोतवाली नगर लाया गया, जिससे थाना परिसर पूरी तरह भर गया।

एसपी के निर्देशन में चला विशेष अभियान

Pratapgarh पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर बीती रात जनपद में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “मिशन कार-ओ-बार” अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने और सड़क किनारे वाहन खड़ा कर नशा करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण करना था।

कोतवाली नगर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Pratapgarh सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए 37 लोगों को पकड़कर हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस की चेतावनी और आमजन से अपील

Pratapgarh प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक शांति, यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर और सघन कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून का पालन करें, सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Read this: Prayagraj : फर्जी डॉक्टर गिरोह का पर्दाफाश: इलाज से मरीज की मौत के बाद आरोपी तरुक गिरफ्तार

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…