India vs New Zealand First ODI: पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव, दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India vs New Zealand First ODI

India vs New Zealand First ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके साथ ही भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

India vs New Zealand First ODI: दो खिलाड़ियों की लंबे समय बाद वापसी

इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में लंबे समय बाद वापसी हुई है। दोनों ही खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी पूरी तरह फिट होकर टीम में लौटे हैं।

India vs New Zealand First ODI

श्रेयस अय्यर और सिराज पर रहेंगी नजरें
श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में दो मुकाबले खेलकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित की थी। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी के साथ उनके प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। इस मैच में टीम इंडिया छह प्रमुख गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है, जिसमें तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, वाशिंग्टन सुंदर और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।

न्यूजीलैंड टीम में नए चेहरों को मौका
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में क्रिस्टियन क्लार्क को डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा भारतीय मूल के लेग स्पिनर आदित्य अशोक को भी टीम में शामिल किया गया है। आदित्य अशोक का जन्म तमिलनाडु में हुआ था और बचपन में वे अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे।

India vs New Zealand First ODI

India vs New Zealand First ODI: पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन

भारत:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंग्टन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड:
डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।

पहले वनडे में दोनों टीमों के संयोजन और खिलाड़ियों की वापसी से मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bhopal: केंद्र सरकार ने बढ़ाए 14 खरीफ फसलों के MSP, CM डॉ यादव बोले- किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विपणन

Iran-Israel तनाव के बीच नेतन्याहू की UAE यात्रा के दावे पर विवाद, यूएई ने किया इनकार

Iran-Israel: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हालिया संघर्ष

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. रायपुर IPL मैच में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राहुल गांधी खुद करेंगे

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई