,

Rohit Sharma New Zealand Series: रोहित शर्मा न्यूज़ीलैंड सीरीज में तोड़ सकते हैं सभी रिकॉर्ड, सचिन और गेल भी रह जाएंगे पीछे

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rohit Sharma New Zealand Series

Rohit Sharma New Zealand Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पहले मैच में वडोदरा में खेलते हुए रोहित शर्मा ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।

Rohit Sharma New Zealand Series: सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित

वर्तमान में इंटरनेशनल ओपनर शतक में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के नाम समान रूप से 45-45 शतक हैं। न्यूजीलैंड सीरीज में एक और शतक लगाते ही रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे और इंटरनेशनल ओपनर लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुँच जाएंगे।

Rohit Sharma New Zealand Series

क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड पर नजर
रोहित शर्मा ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में 648 छक्के लगाए हैं। अगर वह पहले वनडे में दो और छक्के लगाते हैं तो वह 650 छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे और वनडे ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल से पीछे छोड़ देंगे।

यह खबर भी पढ़ें: WPL 2026 Double Header:आज होंगे दो मुकाबले,पहली बार कप्तानी में दिखेंगी जेमिमा रोड्रिग्ज,होगी अग्निपरीक्षा

Rohit Sharma New Zealand Series: वनडे फॉर्मेट में रोहित का शानदार प्रदर्शन

अब तक 279 वनडे मैच खेल चुके रोहित शर्मा ने 11,516 रन बनाए हैं, जिसमें तीन दोहरे शतक शामिल हैं। 2022 से 2025 तक उन्होंने वनडे में भारत की कप्तानी भी की। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित ने सिक्किम के खिलाफ 37वां लिस्ट ए शतक लगाया था। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हिटमैन का जलवा देखने को मिलेगा।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर