,

Balram Yojana: डबरा में बलराम योजना का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव ने किसानों से किया संवाद

Balram Yojana

Report: Santosh Saravgee

Balram Yojana मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले के डबरा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में बलराम कृषि महोत्सव एवं बलराम योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और किसानों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।

16 विभागों ने लगाए स्टॉल

Balram Yojana महोत्सव स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता सहित 16 विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, कृषि तकनीक और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई।

किसानों के लिए छह कृषि संकल्प

Balram Yojana मुख्यमंत्री ने किसानों को प्राकृतिक खेती, हर खेत को पानी, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, किसान उत्पादक संगठन (FPO) को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर जोर दिया। सरकार का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन, स्मार्ट सिंचाई और प्राकृतिक खेती से जोड़ना है।

कलेक्टर ने लिया था तैयारियों का जायजा

Balram Yojana कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने एक दिन पहले डबरा पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के संवाद के दौरान डबरा क्षेत्र के किसानों ने भी कृषि से जुड़ी योजनाओं और अपनी जरूरतों को लेकर संवाद किया।

Read this: Gold Silver Price: राखी से पहले सोना-चांदी के भाव में गिरावट, सोना ₹1.63 लाख और चांदी ₹2.42 लाख के पार, जानें आज के रेट

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही