Bulandshahr :पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सांसद डॉ. भोला सिंह को सौंपा गया ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bulandshahr

संवाददाता: सुरेश भाटी

Bulandshahr : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर रविवार को पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डॉ. भोला सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव के नेतृत्व में सौंपा गया।

पत्रकारों की समस्याओं से सांसद को कराया अवगत

Bulandshahr जिलाध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने सांसद को बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों का प्रदेश का सबसे बड़ा पंजीकृत संगठन है, जो प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जनपदों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और मान्यता सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सात सूत्रीय मांगों में सुरक्षा और कल्याण पर जोर

Bulandshahr ज्ञापन में मांग की गई कि पत्रकारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच अनिवार्य की जाए। साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन, आयुष्मान कार्ड की सुविधा, जिला स्तर पर स्थायी पत्रकार समिति की नियमित बैठक तथा प्रदेश स्तर की मान्यता और विज्ञापन समितियों में संगठन के प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग रखी गई।

सांसद ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Bulandshahr सांसद डॉ. भोला सिंह ने पत्रकारों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखकर संबंधित विभागों से समाधान का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेंद्र सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, जिला मंत्री सुरेश भाटी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Read this: Datia : पुरानी रंजिश को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 43°C पार, लू का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert : रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तेज गर्म हवाओं

Bhopal खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिवनी वन्य-प्राणी अभयारण्य

Lucknow यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: बेटियों ने लहराया सफलता का परचम; 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र हुए पास

Lucknow उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने करोड़ों छात्रों और अभिभावकों