K C Tyagi ; 10 January News: ‘भारत रत्न’ वाले बयान पर क्या के सी त्यागी पर एक्शन, JDU से छुट्टी हो गई?,राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा पार्टी का उनसे आधिकारिक संबंध नहीं है

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
K C Tyagi

by: viajay nandan

K C Tyagi ; बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग करने वाले पूर्व सांसद केसी त्यागी से जनता दल यूनाइटेड ने किनारा कर लिया है। के सी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा था, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवादी आन्दोलन के अनमोल रत्न हैं। इससे पहले भी कई जीवित राजनेताओं को यह सम्मान दिया जा चुका है। त्यागी ने समाजवादी पृष्ठभूमि के संदर्भ में स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर की चर्चा की थी, जिन्हें मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत रत्न दिया गया। इससे पहले भी कई नेताओं ने नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। लेकिन, उन पर कभी जदयू की प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

K C Tyagi

K C Tyagi ; जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता ने क्या कहा

K C Tyagi ; जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने शनिवार को कहा कि हाल के दिनों में केसी त्यागी के कई बयान आए हैं, ये पार्टी के आधिकारिक बयान नहीं हैं। के सी त्यागी के अपने निजी बयान हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को तो यह भी पता नहीं है कि केसी त्यागी जदयू में हैं या नहीं है, उनके बयानों विचारों को जदयू से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए।

K C Tyagi ; लेकिन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने के सी त्यागी की ओर से भारत रत्न देने की मांग का जिक्र नहीं किया है। लेकिन इसके समय को देख कर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत रत्न की मांग को पसंद नहीं किया है। के सी त्यागी का बयान शुक्रवार को आया था। जदयू की प्रतिक्रिया शनिवार की सुबह आई है।

K C Tyagi ; जदयू में सीमित हो गई त्यागी की भूमिका

K C Tyagi ; जदयू में केसी त्यागी की भूमिका लगातार सिमट रही है। कभी वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता हुआ करते थे। लेकिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टीम में उन्हें महासचिव और प्रवक्ता के पद से मुक्त कर दिया गया। अभी तक वे जदयू के सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन राजीव रंजन की शनिवार की प्रतिक्रिया से साफ हो गया है कि उनकी यह भूमिका भी समाप्त हो गई सी है।

ये भी जानिए: Land For Jobs Scam: लालू परिवार समेत 41 आरोपियों पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा, संगठित साजिश के संकेत

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन