BY
Yoganand Shrivastava
पति ने बदले की बजाय चुनी त्याग की राह
Jaunpur उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। मिर्जापुर निवासी तन्जय प्रजापति ने अपनी पत्नी पम्मी के प्रेम संबंध को देखकर बदले की बजाय त्याग और समझदारी का रास्ता अपनाया। उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी राजू बैरागी का विवाह मंदिर में संपन्न कराया और खुद दोनों को आशीर्वाद दिया। यह शादी कचहरी परिसर स्थित मंदिर में अधिवक्ताओं और परिवारजनों की मौजूदगी में पूरी विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।

पत्नि और प्रेमी की नई जिंदगी
Jaunpur पम्मी ने बताया कि उसकी पहली शादी उसके लिए खुशहाल नहीं थी और वह अपने स्कूल के साथी राजू बैरागी से प्यार करती थी। राजू पहले शादीशुदा थे, लेकिन पत्नी की मृत्यु के बाद वह अकेले थे। दोनों ने आपसी सहमति से जीवन साथ बिताने का फैसला किया। वायरल वीडियो में भावनात्मक पल तब आया जब तन्जय खुद आगे बढ़कर नए जोड़े को आशीर्वाद देते नजर आए।

बच्चे और कानूनी प्रक्रिया का ध्यान
Jaunpur तन्जय ने मीडिया से कहा कि उन्होंने बच्चे की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह विवाह सभी पक्षों की लिखित सहमति और आपसी समझ के साथ संपन्न हुआ। पति का यह कदम संवेदना और त्याग का उदाहरण बन गया है, जिसे देखकर समाज में चर्चा हो रही है।





