Cinema: पोस्टपार्टम में परिणीति चोपड़ा को मिला सुकून, हनुमान चालीसा बनी सहारा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Cinema

सुबह की शुरुआत से मिलती है मानसिक शांति
Cinema बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा अक्टूबर 2025 में मां बनीं। उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्टपार्टम जर्नी साझा की, जिसमें बताया कि वह खुद को शांत और सकारात्मक बनाए रखने के लिए क्या करती हैं। उनका कहना है कि सुबह उठते ही फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और एक घंटे तक म्यूजिक सुनना या प्रकृति के बीच समय बिताना बहुत मददगार होता है।

हनुमान चालीसा और मंत्रों से मिलता सुकून
Cinema परिणीति ने बताया कि पोस्टपार्टम स्ट्रगल के दौरान उन्होंने खुद को शांत रखने के लिए हनुमान चालीसा का जाप किया। इसके अलावा उन्होंने नमामि शमीशम जैसे अन्य मंत्रों का भी जाप किया। उनका मानना है कि सुबह सही मानसिक स्थिति में दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति अपने दिन की घटनाओं पर नियंत्रण रख सकता है और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रख सकता है।

बेटे नीर के साथ मिली नई खुशी
Cinema परिणीति और राघव चड्ढा ने अपने पहले बेटे का नाम नीर रखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में साझा किया कि नीर के आने से उनके दिलों को सुकून मिला। उन्होंने लिखा कि नीर का मतलब है ‘पवित्र, दिव्य और असीमित’। परिणीति ने बताया कि बेटे की देखभाल और पोस्टपार्टम में खुद को शांत रखने के लिए हनुमान चालीसा उनके लिए सहारा बनी।

Read this: The Raja Saab box office collection day 1: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की दमदार शुरुआत: ‘द राजासाब’ ने पहले दिन रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई