,

Sonbhadra सोनभद्र दौरे पर रविन्द्र जायसवाल का बयान: विपक्ष को बताया ‘नमूना’, जी-राम-जी योजना की खूबियां गिनाईं

Sonbhadra

जी-राम-जी योजना से ग्रामीणों को 185 दिन का रोजगार
Sonbhadra सोनभद्र मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने जी-राम-जी योजना की खासियतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योजना अब ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार प्रदान करती है और कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त 60 दिन की व्यवस्था भी है। इस तरह कुल 185 दिन का रोजगार कानूनी रूप से सुनिश्चित किया गया है।

मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता और ब्याज का प्रावधान
Sonbhadra मंत्री ने बताया कि योजना में मजदूरी भुगतान में देरी होने पर 7 दिन के भीतर भुगतान नहीं होने पर ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए AI आधारित निगरानी, GPS ट्रैकिंग और सामाजिक ऑडिट अनिवार्य किया गया है।

स्टांप शुल्क में छूट और कमर्शियल रजिस्टर्ड एग्रीमेंट
Sonbhadra प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब कमर्शियल रजिस्टर्ड एग्रीमेंट में भारी छूट मिलेगी और मात्र 5,000 रुपये में कमर्शियल रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया जा सकेगा। इसका उद्देश्य व्यवसायियों और ग्रामीणों के लिए आर्थिक लाभ बढ़ाना है।

विपक्ष पर निशाना, अखिलेश यादव पर तंज
Sonbhadra खनन हादसे में मृत मजदूरों के मुआवजे से जुड़े सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी योजनाएं नियम और प्रक्रिया के तहत संचालित होती हैं। उन्होंने विपक्षी नेता अखिलेश यादव को नमूना बताया और कहा कि ना उन्हें पता है कि वह क्या कह रहे हैं, ना ही किसी और को। इस बयान ने प्रेस वार्ता में चर्चा का विषय बन गया।

Read this: Lucknow 9 January: लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र शुरू

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…