Sarguja Railway Accident: डबल लाइन निर्माण कार्य में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, एक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sarguja Railway Accident

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

Sarguja Railway Accident : सुरजपुर जिले में गोबरी नदी के पास रेलवे डबल लाइन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे में उतरे दो मजदूरों पर अचानक मिट्टी धंस गई। हादसे में भौराही (सुरजपुर) का निवासी एक मजदूर मौके पर ही मृत हो गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Sarguja Railway Accident: घायल मजदूर का इलाज जारी

घायल मजदूर को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया और उसे एस.आर. प्राइवेट अस्पताल, सूरजपुर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के शव को ठेकेदार ने अपने कब्जे में ले लिया।

Sarguja Railway Accident

Sarguja Railway Accident: निर्माण स्थल पर सुरक्षा की कमी

बताया जा रहा है कि यह कार्य बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के किया जा रहा था। मजदूर अंबिकापुर से बैकंठपुर रोड रेलवे स्टेशन तक डबल लाइन निर्माण कार्य में लगे थे। हादसे के बाद साइट पर काम रोक दिया गया है और घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला