,

जबलपुर थी राज कपूर की ससुराल, शादी का रौचक किस्सा

Raj Kapoor's in-laws house was in Jabalpur, many scenes of the film Teesri Kamas were shot here

दुनिया भर में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर शोमैन राज कपूर का मध्यप्रदेश के जबलपुर से खास कनेक्शन था। क्योंकि राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर जबलपुर की रहने वाली थीं। राज कपूर का विवाह सन 1946 में जबलपुर निवासी कृष्णा से हुआ था। कृष्णा राय करतार नाथ की बेटी और अभिनेता प्रेमनाथ की बहन थी। मायानगरी की ज़िंदगी जीने वाले राज कपूर का कई बार जबलपुर का दौरा हुआ। जबलपुर दौरे के दौरान राज कपूर नर्मदा के दर्शन करने भी पहुंचे थे। इसलिए कालांतर में अपने प्रिय गीतकार मित्र शैलेंद्र की फणीश्वर नाथ रेणु लिखित फिल्म ‘तीसरी कसम’ के कुछ दृश्यों की शूटिंग जबलपुर में की गई थी। इस फिल्म के प्रोडक्शन कंट्रोलर शंकर शर्मा, मुख्य साउंड रिकॉर्डिस्ट अलाउद्दीन व कैमरामैन राजेश शर्मा जबलपुर निवासी थे।

राज कपूर की मशहूर फिल्म बूट पालिश के लेखक भानुप्रताप नन्होरिया भी जबलपुर के थे। राज कपूर के परिवार के कई लोग फिल्म जगत में काम कर चुके हैं। राज कपूर के साले अभिनेता प्रेमनाथ जबलपुर कैंट क्षेत्र में बने एम्पायर थियेटर के मालिक थे। राज कपूर परिवार के साथ इस थियेटर में फिल्म देख चुके हैं। कृष्णा कपूर से शादी के बाद राज कपूर ने अपनी जबलपुर की ज़मीन पर एक बंगला भी बनवाया था। राज कपूर परिवार के साथ कई बार इस बंगले में रुके थे।

ऐसे हुआ था राज कपूर और कृष्णा का रिश्ता

कृष्णा कपूर के साथ राज कपूर की शादी पूरी शान-शौकत के साथ हुई थी। शादी के वक्त कृष्णा की उम्र 16 साल थी और राज कपूर 22 साल के थे। कृष्णा के पिता करतार नाथ मल्होत्रा आईजी थे, उनका पूरा परिवार रीवा में रहता था। बता दें कि कृष्णा, प्रेम नाथ, राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ की बहन हैं। रीवा के लोगों को रंगमच से रुबरू कराने के लिए पृथ्वीराज कपूर अपनी नाटक कंपनी लेकर रीवा आए थे। उनके साथ दोनों बेटे राजकपूर और शम्मी कपूर भी साथ में रीवा आए थे। शम्मी उस समय 15 साल के और राजकपूर 22 साल के थे। जिस वक्त पृथ्वीराज कपूर नाटक कंपनी लेकर रीवा पहुंचे थे। उस वक्त रीवा के आईजी करतार नाथ मल्होत्रा थे। ऐसे में पृथ्वीराज कपूर की देखरेख से लेकर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी आईजी को सौंपी गई थी। इस दौरान पृथ्वीराज कपूर और करतार नाथ के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई। इस दोस्ती का नतीजा ये हुआ कि पृथ्वीराज ने अपने बेटे राज कपूर की शादी करतार नाथ की बेटी कृष्णा के साथ तय कर दी थी। राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी मई, 1946 में रीवा में हुई थी। राज कपूर की बारात रीवा आई और शादी सरकारी बंगले में हुई।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…