,

Fatehpur: फोन कॉल से टूटा रिश्ता: ममेरे भाई पर शादी तुड़वाने का गंभीर आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fatehpur

Report: Shivam

बारात से एक रात पहले बिगड़ा मामला
Fatehpur फतेहपुर जिले में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। थाना हुसैनगंज क्षेत्र के मकनपुर गांव की एक युवती की शादी कौशाम्बी जनपद के करारी थाना क्षेत्र में तय थी। गुरुवार को बारात आनी थी, लेकिन शादी से ठीक एक रात पहले हुए एक फोन कॉल ने पूरा रिश्ता तोड़ दिया।

ममेरे भाई पर झूठी अफवाह फैलाने का आरोप
Fatehpur पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवती के गांव निवासी उसके ममेरे भाई नफीस पुत्र मुन्ना ने दूल्हा पक्ष को फोन कर युवती के चरित्र को लेकर गलत और भ्रामक बातें कहीं। इन निराधार आरोपों से प्रभावित होकर दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया।

पुरानी रंजिश को बताया वजह
Fatehpur पीड़िता के भाई ताज मोहम्मद ने बताया कि परिवार की ओर से शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उनका आरोप है कि नफीस से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है और इसी दुश्मनी के चलते उसने जानबूझकर उनकी बहन की छवि खराब कर शादी तुड़वाने की साजिश रची।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय
Fatehpur परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतों में शामिल रहा है और अन्य शादियों में भी बाधा डाल चुका है, जिससे कई परिवारों को सामाजिक अपमान और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी। शादी टूटने से लड़की पक्ष सदमे में है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read This: Mathura गोवर्धन में सांसद हेमा मालिनी ने बारात घर और ड्रीम स्टूडियो का किया लोकार्पण

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल