Moradabad 9 jaunary:रेलवे स्टेशन पर सघन कार्रवाई, फर्जी पानी की बोतलें जब्त, टिकट चेकिंग से लाखों का राजस्व

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Moradabad

Report: Danveer singh

फर्जी पानी की बोतलों की बिक्री पर संयुक्त छापा
Moradabad मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। हाल ही में स्टेशन परिसर में एक अन्य कंपनी के नाम से अवैध रूप से पानी की बोतलें बेचे जाने का मामला सामने आया। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में फर्जी पानी की बोतलें जब्त कीं। जांच के दौरान संबंधित वेंडर मौके पर मौजूद नहीं मिला, जिसके चलते मामले की विस्तृत जांच जारी है।

स्टेशन पर चला विशेष ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान
Moradabad रेलवे प्रशासन ने 7 जनवरी 2026 को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट और स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कुल 231 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे को ₹1,10,230 का राजस्व प्राप्त हुआ।

25 ट्रेनों की गहन जांच, बड़ी टीम रही तैनात
Moradabad यह अभियान सीआईटी भावेश शर्मा और सीआईटी विजयन शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान 19 टिकट चेकिंग स्टाफ और 4 आरपीएफ कर्मियों की टीम ने सहयोग किया। स्टेशन पर खड़ी और गुजरने वाली कुल 25 ट्रेनों की गहनता से जांच की गई, जिससे बिना टिकट और अनियमित यात्रियों पर लगाम लगाई जा सकी।

रेलवे की अपील, नियमों का पालन करें यात्री
Moradabad वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मीडिया को बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फर्जी पानी की बोतलों की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही पानी खरीदें, वैध टिकट के साथ यात्रा करें और स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें।

Read This: Sukma Breaking: जहर सेवन से युवक की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने कावड़ में लादकर अस्पताल पहुंचाया