,

Ghaziabad: निजी होटल कर्मचारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Ghaziabad: Police reveals robbery of private hotel employee

Report- Vaibhav sharma

Ghaziabad: थाना सिहानी गेट पुलिस ने एक निजी होटल के कर्मचारी के साथ हुई लूट की वारदात का चंद घंटों में ही खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बीती रात एक के बाद एक चार लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार, होटल कर्मचारी से हुई लूट की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। कड़ी मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी नौकरी करके देर रात घर लौट रहे लोगों को अपना निशाना बनाते थे। लूट के दौरान ये लोग पीड़ितों को डराने-धमकाने के लिए तेज धार और दांतों वाला चाकू इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वही चाकू भी बरामद कर लिया है।

एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और अक्सर नशे की हालत में ही लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीनों ही आरोपी आदतन लुटेरे हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए पांच मोबाइल फोन, एक चाकू और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे इनके द्वारा पूर्व में की गई अन्य आपराधिक वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…