,

Bokaro Youth Protest: 1700 कक्षपाल बहाली में उम्र सीमा में छूट की मांग, डीसी कार्यालय पहुंचकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन

Bokaro Youth Protest

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by : Priyanshi Soni

Bokaro Youth Protest: बोकारो में युवाओं ने राज्य सरकार द्वारा निकाली गई 1700 कक्षपालों की बहाली में उम्र सीमा में छूट देने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। शुक्रवार को बड़ी संख्या में युवा बोकारो डीसी कार्यालय पहुंचे और सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी।

युवाओं का कहना है कि राज्य सरकार ने 1700 कक्षपाल पदों पर नियुक्ति के लिए जो विज्ञापन जारी किया है, उसमें सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 27 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के लिए 30 वर्ष तय की गई है। जबकि वर्ष 2023 में राज्य कैबिनेट ने यह निर्णय लिया था कि भविष्य में होने वाली सभी नियुक्तियों में अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

Bokaro Youth Protest: कैबिनेट के फैसले की अनदेखी का आरोप

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने आरोप लगाया कि इस बहाली प्रक्रिया में कैबिनेट के फैसले को नजरअंदाज किया गया है। इससे बड़ी संख्या में योग्य युवा आवेदन करने से वंचित हो जाएंगे। युवाओं में इसे लेकर खासा आक्रोश देखा जा रहा है।

Bokaro Youth Protest: सरकार से पुनर्विचार की मांग

युवाओं ने सरकार से मांग की कि वह युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए अपने पुराने फैसले पर अमल करे और कक्षपाल बहाली में उम्र सीमा में छूट प्रदान करे। उनका कहना है कि अगर छूट दी जाती है तो कई ऐसे युवाओं को मौका मिलेगा, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Dumka: प्रकृति प्रेम का प्रतीक सोहराय पर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…