Itarsi murder case: युवती की निर्मम हत्या, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Itarsi murder case

Report by: Rambabuy Ahirwar, Edit by: Priyanshi Soni

Itarsi murder case: नर्मदापुरम जिले के इटारसी शहर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नागपुर लाइन आउटर रेलवे ट्रैक के पास तीन पुलिया के समीप झाड़ियों में एक युवती का शव मिला। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई।

Itarsi murder case: पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार युवती की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया है, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Itarsi murder case: पुलिस और विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची

इटारसी थाना प्रभारी गौरव बुंलेला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए पूरे इलाके की सर्चिंग करवाई गई।

Itarsi murder case: पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का मुआयना

नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा भी मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को हर एंगल से जांच करने और आसपास के क्षेत्रों में तलाश तेज करने के निर्देश दिए।

Itarsi murder case: पहचान और परिस्थितियां अब भी रहस्य


फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां की रहने वाली थी और रेलवे ट्रैक के पास उस स्थान तक कैसे पहुंची। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Itarsi murder case: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: MP News – जानिए MP की 10 मुख्य खबरें 07-01-2026

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार