,

pilibhit news: पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में ग्रामीण का अनोखा कदम, पैदल न्याय यात्रा की घोषणा

- Advertisement -
Ad imageAd image
pilibhit news

रिपोर्टर: निज़ाम अली

pilibhit news: जिले के बीसलपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उगनपुर मरोरी से पंचायत स्तर पर कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के मजरा बसरा निवासी अतुल कुमार मिश्रा ने पंचायत में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान ने खलिहान की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया है।

पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीण का अनोखा विरोध, पैदल न्याय यात्रा का ऐलान

pilibhit news अतुल कुमार मिश्रा का यह भी कहना है कि गांव की गौशाला में पशुओं के लिए न तो पर्याप्त चारा उपलब्ध है और न ही बुनियादी सुविधाएं, जिससे पशुओं की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। ग्रामीण द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल, खंड विकास अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित कई स्तरों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक किसी भी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीण अतुल कुमार मिश्रा ने खोला अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा

pilibhit news लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से आहत होकर अतुल कुमार मिश्रा ने अब संघर्ष का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और न्याय की मांग को लेकर करीब 234 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने का संकल्प लिया है। अतुल कुमार मिश्रा का कहना है कि उनकी यह न्याय यात्रा पंचायत में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित की लड़ाई है और वे मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं।

Read This: Sonbhadra Breaking: गड्ढे में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल