Rashifal: जानिए आज का राशिफल (05-01-2026)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rashifal

Rashifal:

मेष राशि:
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी से आपकी पहचान मजबूत होगी। दान-पुण्य में भी रुचि रहेगी। भाई-बहनों से अनावश्यक विवाद से बचें। संपत्ति खरीदने से पहले सोच-विचार जरूरी है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

वृष राशि:
आज आपको अजनबी लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और कार्य समय पर पूरे होंगे। परिवार संग घूमने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। व्यापार की समस्याओं को बातचीत से सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। विवाह प्रस्ताव को लेकर परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

मिथुन राशि:
आज अचानक लाभ मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। नया वाहन खरीदने की संभावना है। किसी को धन उधार देने से बचें। राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

कर्क राशि:
आज का दिन मिला-जुला परिणाम देगा। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। किसी विरोधी से बातचीत संभव है। मनचाही इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं।

सिंह राशि:
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। विवादों से दूरी बनाएं। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। जिम्मेदारियों में सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से चर्चा होगी। शौक-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।

कन्या राशि:
आज अनुकूल समय रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। पढ़ाई के लिए संतान को बाहर भेजने का विचार बन सकता है।

तुला राशि:
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। रुके हुए काम पूरे होंगे। घर के नवीनीकरण की शुरुआत संभव है। आय में सुधार होगा। कुछ विरोधी मित्र बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि:
आज रुका हुआ धन मिलने से प्रसन्नता होगी। नौकरी में कार्य समय पर पूरे होंगे। सहकर्मियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापार में अटका धन वापस मिल सकता है।

धनु राशि:
आज लाभ के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संतान के परीक्षा परिणाम आ सकते हैं। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। गोपनीय बातें साझा करने से बचें। पदोन्नति को लेकर वरिष्ठों से बातचीत हो सकती है।

मकर राशि:
विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। समझदारी से काम बनेंगे। किसी विषय को लेकर मन में चिंता रहेगी। पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उधार लिया धन लौटाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दें। योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

कुंभ राशि:
जोखिम भरे कामों से दूर रहें। भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। निर्माण सामग्री से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।

मीन राशि:
आज सोच-समझकर निर्णय लें। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में जोखिम से बचें। अजनबी लोगों से दूरी रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा में उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: