,

Farrukhabad: संडे बाजार हटाने के विरोध में चौक बाजार पर व्यापारी धरने पर बैठे

Farrukhabad: Traders stage protest at Chowk Bazaar against removal of Sunday market

Report- Sartaj Khan

Farrukhabad: फर्रुखाबाद शहर के चौक बाजार से लेकर घूमना बाजार तक लगने वाले संडे बाजार को जिला प्रशासन द्वारा हटाने का नोटिस जारी किए जाने से शहर के व्यापारी नाराज हो गए। युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारी धरने पर बैठ गए।

बाजार हटने से रोजी-रोटी पर असर
संडे बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारीयों ने कहा कि यदि बाजार हटाया गया तो उनकी रोजी-रोटी पर गहरा असर पड़ेगा। कुछ व्यापारियों ने अपनी मांगें न माने जाने पर आत्मदाह तक करने की बात कहकर अपनी नाराजगी जताई। अचानक शुरू हुए धरने से चौक बाजार के आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया और शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई।

प्रशासन और पुलिस की मध्यस्थता के बाद मामला सुलझा
फर्रुखाबाद शहर कोतवाल दर्शन सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत किया। इसके बाद संडे बाजार को फिलहाल लगने की अनुमति दे दी गई और धरना प्रदर्शन समाप्त करवा दिया गया। मामला फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार का था, जहां व्यापारियों की मांगों को मानने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…