,

Lohardaga: एकलव्य मॉडल स्कूल में नौकरी के नाम पर दो दर्जन युवाओं से लाखों की ठगी

Lohardaga: Two dozen youths duped of lakhs of rupees in the name of job in Eklavya Model School

Report- Amit Verma

Lohardaga: लोहरदगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जेके ए-टू-जेड सॉल्यूशन नामक प्लेसमेंट एजेंसी ने एकलव्य मॉडल स्कूल में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब दो दर्जन युवाओं से लाखों रुपये की वसूली कर ली। ठगी का खुलासा होने के बाद पीड़ित युवाओं ने सदर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ितों के अनुसार, बीएस कॉलेज रोड स्थित एक किराए के मकान में पिछले कुछ महीनों से जेके ए-टू-जेड सॉल्यूशन नाम से प्लेसमेंट एजेंसी संचालित की जा रही थी। एजेंसी संचालक ने 25 से अधिक युवाओं से एक लाख 30 हजार रुपये से लेकर ढाई लाख रुपये तक वसूले। बदले में युवाओं से फॉर्म भरवाए गए और 2 जनवरी को एकलव्य मॉडल स्कूल में वार्डन से लेकर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी तक के पदों पर योगदान देने की बात कही गई। युवाओं को बाकायदा ऑफर लेटर भी दिए गए।

जब ऑफर लेटर लेकर युवक संबंधित एकलव्य मॉडल स्कूल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि जिन पदों पर नियुक्ति बताई गई थी, वहां पहले से ही कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके बाद जब वे प्लेसमेंट एजेंसी के कार्यालय लौटे तो वहां ताला लगा मिला। एजेंसी संचालक जय किशन सिंह फरार पाया गया, जिसका मोबाइल फोन भी बंद है। बताया जा रहा है कि वह खुद को गुमला के सोसो मोड़ का निवासी बताता था।

फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित युवाओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाई जाए।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…