,

Mumbai news:: बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खेलने से रोका, राष्ट्रवाद का मुद्दा बताया

Mumbai news: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने कहा है कि मुंबई में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल या किसी भी क्रिकेट मैच में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनका यह बयान बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर बढ़ते हमलों के विरोध में आया है।

अमित साटम ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे हैं और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चाहे खिलाड़ी किसी भी टीम का हो, बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मुंबई में खेलने नहीं दिया जाएगा।”

साटम ने मुंबई के सामाजिक परिवेश और सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय शहरों में समुदाय विशेष के दबदबे के कारण वहां का सामाजिक और सांस्कृतिक स्वरूप बदल गया है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई में भी ऐसा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मुंबईकर सजग हैं और शहर का “मॉडर्नाइजेशन और रंग बदलने” का प्रयास सफल नहीं होने देंगे।

बीते समय में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाओं ने भारत में विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है। अमित साटम का यह बयान इसी परिप्रेक्ष्य में आया है।

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…