,

Border 2 Song Launch: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने BSF जवानों के बीच ‘घर कब आओगे’ पर लगाए ठुमके

Border 2 Song Launch

Border 2 Song Launch: फिल्म बॉर्डर 2 का नया गाना ‘घर कब आओगे’ राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर तैनात BSF जवानों के बीच शुक्रवार को लॉन्च किया गया। इस मौके पर सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, गायक सोनू निगम और फिल्म के सह-निर्माता भूषण कुमार व निधि दत्ता उपस्थित थे। लोंगेवाला-तनोट माता मंदिर के सामने बने एम्फीथिएटर में लाइव परफॉर्मेंस भी आयोजित किया गया।

Border 2 Song Launch: सिंगर्स और संगीत

गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया है। 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का यह गीत देशभक्ति की भावना जगाने वाले लोकप्रिय गीतों में से एक माना जाता है। नए संस्करण में गीतकार मनोज मुंतशिर ने जावेद अख्तर के मूल बोलों के साथ नई पंक्तियाँ जोड़ी हैं और संगीत मिथुन ने तैयार किया है।

इवेंट की खासियत और डांस
गाने के ग्रैंड लॉन्च के दौरान सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने BSF जवानों के साथ मंच पर डांस किया। जवानों ने भी गीत पर झूमते हुए सितारों को उनके साथ शामिल होने के लिए बुलाया। इस कार्यक्रम में लगभग 12,000 लोग शामिल हुए, जिसमें गायक, निर्माता और वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

Border 2 Song Launch

Border 2 Song Launch: गाने का नया वर्जन
नए संस्करण की लंबाई 10 मिनट 34 सेकंड है, जबकि वीडियो लगभग 3 मिनट 10 सेकंड का है। ओरिजिनल गीत की कुछ आइकॉनिक लाइनें रखी गई हैं, जबकि बाकी को मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ अपडेट किया गया है।

Border 2 Song Launch

बॉर्डर 2 की रिलीज और कास्ट
फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ ने जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Ikkis Review: युद्ध के मैदान की वीरता, पिता की चुप्पी और धर्मेंद्र की संवेदनाओं की कहानी

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…