,

Bhadrauli News: कड़ाके की ठंड में प्रशासन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, 25 लोगों को मिली राहत

Bhadrauli News

Bhadrauli News: क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ और नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से ठिठुर रहे 25 गरीब और असहाय लोगों को कंबल बांटकर राहत पहुंचाई।

Bhadrauli News: मौके पर पहुंचकर किया कंबल वितरण

दोनों अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर बुजुर्गों, महिलाओं और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना।

Bhadrauli News: शीतलहर के दौरान मदद जारी रखने का आश्वासन

तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ और नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए प्रशासन आगे भी जरूरतमंदों की मदद जारी रखेगा। उन्होंने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की।

Bhadrauli News

यह खबर भी पढ़ें: National Road Sfety Month: योगी सरकार का ट्रैफिक अवेयरनेस मंत्र हिट, पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख कम हुए चालान

Bhadrauli News: प्रशासन की पहल की सराहना

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की जमकर सराहना की और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना सराहनीय कदम है।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के