Gwalior Suicide News: 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाई, पिता की डांट से थी नाराज

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-may-27/

Gwalior Suicide News: शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई। एक ओर जहां 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं दूसरी ओर नशे की हालत में घर लौटे एक 42 वर्षीय युवक ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Gwalior Suicide News: कमरे में बंद होकर छात्रा ने लगाई फांसी

सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली पानी की टंकी के पास रहने वाली 16 वर्षीय शिवानी उर्फ पूनम, पिता लखपत पाल, ने गुरुवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 10वीं की छात्रा थी।

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजन उसे बुलाने कमरे तक पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जहां छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

Gwalior Suicide News

Gwalior Suicide News: पिता की डांट से थी नाराज

पुलिस जांच में सामने आया है कि 2 से 3 दिन पहले छात्रा को उसके पिता ने सर्दी के मौसम में बार-बार छत पर जाने से रोका था और डांट लगाई थी। इसी बात से वह नाराज चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

Gwalior Suicide News: सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस ने छात्रा के कमरे की बारीकी से जांच की। कॉपी-किताबें और कपड़े खंगाले गए, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की स्थिति सामान्य होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Gwalior Suicide News: नशे में तोड़फोड़ के बाद युवक ने की आत्महत्या

दूसरी घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के बनिया पाड़ा, गोसपुरा नंबर एक की है। यहां 42 वर्षीय रामू सिंह, पिता केशव सिंह सेन, ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

गुरुवार रात वह शराब पीकर घर लौटा और तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह खबर भी पढ़ें: MP Top 10 News: इंदौर जहरीला पानी, , कोहरा-शीतलहर और सियासी हलचल

Gwalior Suicide News: पुलिस ने मर्ग कायम किया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Morena News: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध की गूंज मुरैना तक, भीम आर्मी ने निकाली रैली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena News दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया, छात्रों को दी बधाई

Dharmendra Pradhan Resignation केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर

Gold Silver Price Today: एक हफ्ते में सोना ₹2,622 और चांदी ₹6,974 महंगी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और निवेशकों के

Pilibhit News: घर से लापता दो किशोर गजरौला पुलिस को मिले, सकुशल परिजनों के सुपुर्द

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit News पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से घर से निकले

PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज की टिप्पणी, बोले- डर गए प्रधानमंत्री?

PM नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर जारी किए गए

Netflix से प्राइम वीडियो तक, जानें इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या हुआ रिलीज?

Netflix: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान

Gen- Z को लेकर मोहन भागवत की सलाह, कहा- संवाद से ही बनेगा मजबूत समाज

Gen- Z: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज,

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरेंं.. 1. चलती ट्रेन से कटकर