,

Soro: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण

Soro: District Magistrate conducts surprise inspection at Community Health Centre

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी

अनुपस्थित कर्मचारियों पर नाराजगी, कार्रवाई के निर्देश

Soro: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, दवाओं के वितरण, वैक्सीन की उपलब्धता, एक्स-रे मशीन सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण में कई व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के समय कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर ओपीडी में उपस्थित रहें और मरीजों के उपचार में कोई ढिलाई न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…