Gold-Silver Price Today: सोने का भाव ₹1.34 लाख पार, चांदी एक दिन में ₹5,656 महंगी, तेजी जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price Today: लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 954 रुपए बढ़कर ₹1,34,415 हो गया है, जबकि कल यह ₹1,33,461 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 5,656 रुपए बढ़कर ₹2,34,906 हो गई। कल यह ₹2,29,250 प्रति किलो थी।

Gold-Silver Price Today: ऑल टाइम हाई: 29 दिसंबर 2025

29 दिसंबर 2025 को सोने का भाव ₹1,38,161 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹2,43,483 प्रति किलो तक पहुँच गई थी। ये दोनों अब तक के सर्वोच्च भाव हैं।

Gold-Silver Price Today: शहरों में अलग-अलग रेट क्यों?

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग दिखते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए भी किया जाता है।

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: 2025 में सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

पिछले साल यानी 2025 में सोने की कीमत 75% बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1,33,195 हो गया। वहीं, चांदी का भाव 167% बढ़कर 86,017 रुपए से ₹2,30,420 प्रति किलो हो गया।

Gold-Silver Price Today: सोने की तेजी के प्रमुख कारण

  1. डॉलर कमजोर: अमेरिकी ब्याज दर घटने से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई।
  2. जियोपॉलिटिकल तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
  3. रिजर्व बैंक की खरीदारी: चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, सालभर में 900 टन से अधिक खरीदारी के कारण दाम बढ़ रहे हैं।

चांदी में तेजी के प्रमुख कारण

  1. इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का उपयोग बढ़ा है।
  2. ट्रंप के टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे ग्लोबल सप्लाई कम हुई।
  3. मैन्युफैक्चरर होड़: प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीदारी कर रहे हैं, कीमतें आगे बढ़ने की संभावना।
Gold-Silver Price Today

आगे भी बढ़ सकते हैं दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, चांदी की मांग बढ़ी है और इस साल यह ₹2.75 लाख प्रति किलो तक जा सकती है। सोने की मांग में भी तेजी बनी हुई है और 2026 के अंत तक यह ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: यह 5 नामचीन Indian Startups जिनपर 2025 में लग गया ताला,जानें क्या था कारण

सोना और चांदी खरीदते समय ध्यान दें

सोना:

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें (BIS हॉलमार्क सहित)।
  2. कीमत क्रॉस-चेक करें, 24, 22 और 18 कैरेट के अनुसार रेट अलग-अलग होते हैं।

चांदी:

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती।
  2. आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघलेगी।
  3. स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं।
  4. क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी