यह 5 नामचीन Indian Startups जिनपर 2025 में लग गया ताला,जानें क्या था कारण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indian Startups

Indian Startups: साल 2025 भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए उम्मीद और चेतावनी-दोनों लेकर आया। जहां एक ओर कुछ कंपनियों ने आईपीओ के जरिए बाजार में मजबूत शुरुआत की, वहीं कई चर्चित स्टार्टअप्स को अपना कारोबार बंद करना पड़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में करीब 25 भारतीय स्टार्टअप्स शटर डाउन कर चुके हैं।

फंडिंग की कमी, सख्त रेगुलेटरी नियम और तेजी से बदलते बाजार ट्रेंड्स इन स्टार्टअप्स के बंद होने की बड़ी वजह बने। इनमें Hike, BluSmart, Otipy, Beepkart और Crickpe जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनका बंद होना पूरे सेक्टर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

2025 में बंद हुए टॉप-5 इंडियन स्टार्टअप्स

1. Hike
2012 में लॉन्च हुआ Hike कभी WhatsApp का देसी विकल्प माना जाता था और 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका था। बाद में कंपनी ने मैसेजिंग छोड़कर गेमिंग पर फोकस किया, लेकिन भारत में रियल-मनी गेमिंग को लेकर बढ़ी रेगुलेटरी सख्ती के चलते सितंबर 2025 में Hike को पूरी तरह बंद करना पड़ा।

Why Hike Messenger Failed : My POV and Lesson in Product Development | by  Nikhil Joshi | Medium

2. BluSmart
इलेक्ट्रिक व्हीकल राइड-हेलिंग स्टार्टअप BluSmart अप्रैल 2025 में विवादों में आ गया। को-फाउंडर पर वित्तीय अनियमितताओं की जांच शुरू होने के बाद कंपनी ने राइड्स सस्पेंड कर दीं। कुछ ही महीनों में इंसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग्स शुरू हो गईं। कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली और यूजर्स के पैसे वॉलेट में फंस गए।

3. Otipy
फार्म-टू-कंज्यूमर ग्रॉसरी स्टार्टअप Otipy को फंडिंग की कमी का सामना करना पड़ा। मई 2025 में कंपनी ने ऑपरेशंस बंद कर दिए। क्विक कॉमर्स के बढ़ते कॉम्पिटिशन और नई फंडिंग न जुटा पाने की वजह से 300 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी चली गई।

4. Beepkart
सेकेंड हैंड टू-व्हीलर मार्केटप्लेस Beepkart अगस्त 2025 में बंद हो गया। 18 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने के बावजूद बाजार में सैचुरेशन और निवेश की कमी इसकी ग्रोथ में बाधा बनी।

5. Crickpe
फैंटसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म Crickpe, जिसे अश्नीर ग्रोवर की थर्ड यूनिकॉर्न का पहला प्रोडक्ट माना जाता था, फरवरी 2025 में बंद हो गया। 28% GST और गेमिंग को जुए की श्रेणी में रखने जैसे नियमों के चलते कंपनी को कारोबार समेटना पड़ा।

साल 2025 ने साफ कर दिया कि सिर्फ आइडिया और फंडिंग ही काफी नहीं है। मजबूत रेगुलेटरी समझ, टिकाऊ बिजनेस मॉडल और पारदर्शी गवर्नेंस के बिना स्टार्टअप्स के लिए लंबे समय तक टिके रहना अब और मुश्किल होता जा रहा है।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: