अगली सुनवाई तक मंदिर-मस्जिद से जुड़ा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगाः सुप्रीम कोर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई तक मंदिर-मस्जिद से जुड़ा किसी भी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। यह बात पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश {सीजेआई} ने कहीं। बता दें कि गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट में 1991 के पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिका पर केंद्र की ओर से जवाब दाखिल किए जाने के बाद संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया।

अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर हुइ सुनवाई
उल्लेखनीय है कि सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथ की पीठ ने सुनवाई की। बता दें कि शीर्ष अदालत में कई याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें से अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर की गई की सुनवाई हुई। जिन्होंने अपील की है कि पूजा स्थल {विशेष प्रावधान, अधिनियम} 1991 की धारा 2, 3 और 4 को रद्द कर दिया जाए। याचिकाकर्ता का कहना है कि ये तीनों धाराएं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14,15, 21, 25,26 और 29 का उल्लंघन करती हैं। याचिका के मुताबिक ये सभी हमारे संविधान की मूल भावना और प्रस्तावना के खिलाफ हैं। प्रस्तुत किए गए विभिन्न कारणों में से एक यह तर्क था कि ये प्रावधान किसी व्यक्ति या धार्मिक समूह के पूजा स्थल को पुनः प्राप्त करने के लिए न्यायिक उपचार के अधिकार को छीन लेते हैं।

1991 में लागू हुआ था कानून
बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव सरकार 1991 में पूजा स्थल कानून लेकर आई थी। इस नए कानून में आजादी से पहले आस्तिव में आए किसी भी धर्म स्थल को किसी दूसरे धर्म स्थल में नहीं बदला जा सकता। ऐसा करने वाले को तीन साल की सजा और जुमाने का प्रावधान रखा था। बता दें कि उस वक्त अयोध्या का मामला कोर्ट में विचाराधीन था इसलिए इस मामले को कानून से बाहर रखा गया था।

इसलिए बनाया यह कानून
बता दें कि उस वक्त राम मंदिर आंदोलन जोरो पर था। जिसके चलते मंदिर-मस्जिद विवाद उठने लगे थे। ऐसे विवादों पर विराम लगाने के लिए तत्कालीन सरकार ये कानून लेकर आई थी।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के