HR Top 10 News Today: जानें आज की मुख्य खबरें (02-01-2026)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
HR Top 10 News Today

HR Top 10 News Today:

1. हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर, 12 शहरों में कोल्ड डे

हरियाणा के 12 शहरों में आज कोल्ड डे घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।


2. 1500 करोड़ घोटाले की फाइल CMO तक नहीं पहुंची, जांच कमेटी गठित

1500 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय तक नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री ने हाई लेवल जांच कमेटी गठित की है। वहीं श्रम मंत्री अनिल विज का दावा है कि फाइल पहले ही भेजी जा चुकी है।


3. फतेहाबाद की बेटी का इंडियन एयर फोर्स में चयन

फतेहाबाद जिले की बेटी का चयन भारतीय वायुसेना में हुआ है। छात्रा ने आठवीं कक्षा में वर्दी पहनने का सपना देखा था। चयन के बाद वह कर्नाटक में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।


4. यमुनानगर की नहर में डूबा पानीपत का युवक

नया साल मनाने दोस्तों के साथ यमुनानगर आए पानीपत के युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक नहाने के लिए पानी में उतरा था। पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सूचना दी।


5. फेसबुक दोस्ती से शुरू हुई साइबर ठगी, ढाई लाख की चपत

कुरुक्षेत्र में फेसबुक की दोस्ती साइबर ठगी में बदल गई। ठगों ने डाककर्मी से गिफ्ट, कस्टम टैक्स और जुर्माने के नाम पर ढाई लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


6. डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा आज सिरसा दौरे पर

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा आज सिरसा पहुंचेंगे। वे रानिया में पंजाबी महासभा के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। यह उनका नए साल का पहला दौरा है।


7. हरियाणा के भूजल में बढ़ा आर्सेनिक और यूरेनियम

केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हरियाणा के ग्राउंड वाटर में आर्सेनिक और यूरेनियम की मात्रा बढ़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इससे कैंसर और किडनी रोग का खतरा बढ़ सकता है।


8. IPS आलोक मित्तल बने हरियाणा DG जेल

IPS अधिकारी आलोक मित्तल को हरियाणा का नया डीजी जेल नियुक्त किया गया है। वहीं चावला को डीजी विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। नए DGP अजय सिंघल ने भी औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है।


9. रील बनाने के चक्कर में जीजा-साला की दर्दनाक मौत

झज्जर में रील बनाते समय जीजा-साला ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद शवों के अवशेष एकत्र किए।


10. UAE में बैठे बाहुबली इंद्रजीत को खतरे की आशंका

गुरुग्राम से जुड़े बाहुबली इंद्रजीत ने UAE में रहते हुए तीन अधिकारियों से जान का खतरा बताया है। उसने फाइनेंसर-गुंडा-पुलिस नेक्सस का आरोप लगाया है। वहीं ED का दावा है कि छापेमारी में 14 करोड़ रुपए कैश और गहने जब्त किए गए हैं।

RCB ने IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर रचा इतिहास, विक्ट्री परेड पर सस्पेंस बरकरार

RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का खिताब जीतकर इतिहास

Mumbai में घंटों बिजली गुल रहने पर भड़कीं रूपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Mumbai: टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने मुंबई में लंबे

Ambikapur Tehsildar Protest: पूरे प्रदेश में तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर

Ambikapur Tehsildar Protest: अम्बिकापुर में 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और

Supreme Court को मिले 5 नए न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुई नियुक्ति अधिसूचना

Supreme Court: देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था सुप्रीम कोर्ट में पांच नए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में अगले 5

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. MP में 20 से

विराट कोहली की दमदार पारी से RCB बनी IPL 2026 की चैंपियन, लगातार दूसरी बार खिताब

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स

Development Projects : सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Development Projects : आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल, 4- सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण Development Projects