,

Apology: ‘सबसे बड़े भगोड़े’ वाले वीडियो पर ललित मोदी ने भारत सरकार से माफी मांगी

Apology

Apology: भगोड़े कारोबारी ललित मोदी ने विजय माल्या के साथ वायरल हुए वीडियो को लेकर भारत सरकार से माफी मांगी है। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके बयान से अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, खासकर भारत सरकार की, तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान का आशय वैसा नहीं था, जैसा उसे समझा गया।

22 दिसंबर को शेयर हुआ था वीडियो

दरअसल, ललित मोदी ने 22 दिसंबर को विजय माल्या के जन्मदिन का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह खुद को और विजय माल्या को भारत के “दो सबसे बड़े भगोड़े” कहते नजर आए थे। वीडियो के वायरल होने के बाद देशभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

9 दिन बाद मांगी माफी

वीडियो वायरल होने के करीब 9 दिन बाद अब ललित मोदी ने इस बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि किसी भी तरह की गलतफहमी के लिए वह दोबारा माफी चाहते हैं। हालांकि, माफी के बावजूद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस जारी है।

विजय माल्या और ललित मोदी दोनों विदेश में

विजय माल्या साल 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है और 2019 में उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। वहीं, ललित मोदी भी 2010 से ब्रिटेन में रह रहा है। उस पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आईपीएल से जुड़े कई गंभीर आरोप हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट में माल्या की याचिका पर सुनवाई

23 दिसंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में विजय माल्या की याचिका पर सुनवाई हुई थी। माल्या ने खुद को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने को चुनौती दी है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि जब तक वह भारत लौटकर अदालत के सामने पेश नहीं होते, तब तक उनकी याचिका पर सुनवाई संभव नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को तय की गई है।

यह खबर भी पढ़ें: बांग्लादेश की पहली महिला PM खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत से क्यों भागा था ललित मोदी

ललित मोदी 2005 से 2009 तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष रहा और 2008 में उसने आईपीएल की शुरुआत की। 2010 में आईपीएल में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगने के बाद उसे बीसीसीआई ने सस्पेंड कर दिया था। उसी साल अंडरवर्ल्ड से धमकियों का हवाला देकर वह भारत छोड़कर लंदन चला गया। उसके खिलाफ ईडी ने कार्रवाई करते हुए पासपोर्ट भी रद्द कर दिया था।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…